khabaruttrakhand
उत्तराखंडनैनीतालराजनीतिक

भाजपा ने माइक्रो डोनेशन के लिए संयोजक व सह संयोजक किये नियुक्त।

भाजपा ने माइक्रो डोनेशन के लिए संयोजक व सह संयोजक किये नियुक्त।

रिपोर्ट:- ललित जोशी।

नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की बैठक मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के अध्यक्षता में आहूत की गई।
जिसमें भाजपा उत्तराखंड के द्वारा माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई ।
कार्यक्रम को सफल संचालन करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक एवं सहसंयोजक नामित किए गए जिसमें नैनीताल विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही जिसमें नैनीताल मंडल के 70 बूथों में सभी बूथ अध्यक्षों को व कार्यकर्ताओं को माइक्रो डोनेशन के तहत 20-20 लोगों से माइक्रो डोनेशन करवाना है ।
जिसमें माइक्रो डोनेशन को सफल बनाने के लिए संयोजक उमेश गढ़िया , नितिन कार्की , दया किशन पोखरिया एवं सह संयोजक लाल सिंह बिष्ट , अरुण कुमार, मोहित लाल शाह बनाए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दया किशन पोखरिया ,वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद पडियार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ,सभासद गजाला कमाल कैलाश रौतेला ,मोहन सिंह नेगी, अशोक तिवारी ,सुंदर सिंह बिष्ट जगमोहन बिष्ट ,लीला भट्ट ,दया बिष्ट विवेक वर्मा ,अरुण कुमार, रचित तिवारी ,केएल आर्य, संतोष कुमार सलमान जाफरी ,हरीश राणा, लाल सिंह बिष्ट ,हेमलता पांडे ,उमेश भट्ट प्रमोद सुयाल, विकी राठोर रचित तिवारी प्रकाश आर्य शिवांशु जोशी उमेश गढ़िया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

परीक्षाफल :- हाईस्कूल में टिहरी के छात्र तथा बारहवी में हरिद्वार की छात्रा ने मारी बाजी।

khabaruttrakhand

सॉर्ट सर्किट से कपड़े की भरी दुकान में लगी आग,नगदी ओर मशीनों सहित लगभग लाखो रुपये का माल हुआ खाक।

khabaruttrakhand

फर्जी LUCC कंपनी के चेयरमैन दिनेश उर्फ डी.के को वारंट-बी पर बाराबंकी से देहरादून लाई पौड़ी पुलिस। LUCC से संबंधित गढ़वाल परिक्षेत्र के मुकदमों में माननीय न्यायालय ने अभियुक्त का रिमांड किया स्वीकृत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights