khabaruttrakhand
आध्यात्मिकनैनीताल

ब्रेकिंगः-यजमानों ने सुनाया भावगत प्रकरण के संस्करण।

यजमानों ने सुनाया भावगत प्रकरण के संस्करण।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल । नव साँस्कृतिक सत्संग समिति की पहल पर नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें भागवत किंकर श्री नमन कृष्ण जी महाराज द्वारा व्यास के रूप में प्रेरणादायी कथा सुनायी जा रही है। कथा वाचन के साथ वृंदावन से आए विमल दास की टीम द्वारा संगीत की बहुत ही आकर्षक ध्वनि से वातावरण को अलौकिक बनाते हुए योगदान दिया जा रहा है।

नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशहाल रावत एवं सचिव पी सी पांडे के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी द्वारा आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से योगदान दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न श्रद्धालु लोगों द्वारा भी अर्थिक एवं सामाजिक रूप से योगदान कर कथा श्रवण का लाभ लिया जा रहा है।

श्री मद भागवत कथा में दूर दूर से भी श्रद्धालु सपरिवार आकर प्रतिभाग कर रहे हैं, इसी क्रम में हल्द्वानी से आए पंडित विपिन चंद्र पंत ने बताया कि वो और उनकी पत्नी पूरे भागवत में नियमित रूप से अन्य यजमानों के साथ प्रत्येक गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभाग कर रहे हैं, ये सब भी परमात्मा की ही लीला है।
भागवत में कुछ यजमानों के द्वारा नियमित प्रतिभाग किया जा रहा है, जबकि प्रत्येक दिन कुछ नए यजमानों द्वारा भी दैनिक पूजन अर्चन में योगदान दिया जा रहा है।
पेशे से शिक्षक इंद्र सिंह रावत भी नियमित योगदान दे रहे हैं जबकि एक दिन यजमान के रूप में योगदान देने वाले एडवोकेट गोपाल जोशी, शिक्षक कमल बिष्ट सहित युवा श्रद्धालुओं का मानना है कि क्षेत्र में इस प्रकार के अलौकिक आयोजन से युवा पीढ़ी को काफी सीखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। जिनमें लक्ष्मण सिंह बिष्ट, घनानंद भट्ट, विनोद सनवाल, डॉo हिमांशु पांडे, दीपक जोशी, कंचन चंदोला, चंद्र शेखर जोशी, ललित जोशी, आदि द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

Related posts

बाल कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से रिश्वत घूसखोरी जैसे गंभीर मुद्दे दिखाकर जनता की लूटी वाहवाही।

khabaruttrakhand

बड़ी खबर:-यहां के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को किया हाईकोर्ट ने निलंबित, पालिका अध्यक्ष के प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियां होंगी सीज ।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश:-भगवान वेणुगोपाल का नंद महोत्सव 108 कालसो से अभिषेक कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights