khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-झील में मिला महिला का शव, बेटियों का रो रो कर बुरा हाल।

स्थान नैनीताल ।

आज सुबह नैनी झील में मिली अज्ञात महिला शव की हो गई शिनाख्त।

रिपोर्ट:- ललित जोशी।

सुबह- सुबह नैनी झील में एक महिला का शव मिला था जिसकी शिनाख्त कृष्णापुर निवासी कमला देवी 35 के रूप में हुई ।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका कमला पिछले काफी लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से परेशान चल रही थी ।
वह अपने पीछे अपनी तीन बेटियों को छोड़ गई ।
वही अपनी मां का शव देख तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतका के पति किशन गिरी हाईकोर्ट में माली के पद पर कार्यरत हैं।

यहाँ बता दें कि मृतका कमला अपने दो बच्चों के साथ दवाई लेने बाजार आई थी ।
दोनों बच्चों को उसने घर को भेज दिया और अपना खुद घर को नहीं गई।
मृतिका की सबसे छोटी बेटी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीl
पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग:-मोहल्या के पास वाहन दुर्घटना में शिक्षक की मौत क्षेत्र में शोक की लहर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग/Breaking:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक यूटिलिटी हुई दुघर्टना का शिकार, इतने लोग थे सवार।

khabaruttrakhand

यहां आयोजित काव्य गोष्ठी में उदयीमान युवा संस्कृत जगत कवियों ने बांधा समां।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights