khabaruttrakhand
उत्तराखंडआकस्मिक समाचारनैनीतालविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग-नैनी झील में जा रहे गंदे पानी को लेकर हाईकोर्ट ने जल संस्थान अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार।

नैनी झील में जा रहे गंदे पानी को लेकर हाईकोर्ट ने जल संस्थान अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनी झील में जगह जगह से जा रहे सिविर के गंदे पानी का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाते हुए कहा तुरंत सिविर लाइन को ठीक किया जाये।
यहाँ बताते चलें कई बार मीडिया के सहयोग से दर्शकों व पाठकों को बार बार समस्या से अवगत कराया जाता रहा है।
इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया शिकायत के बाद भी जल संस्थान काम क्यों नहीं करता है। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा क्यों नहीं रूटीन चैक होता है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा सरकार का काम पैसा देना होता है अब यह जरूरी है कि गंदे पानी को झील में जाने से रोका जाये।
उन्होंने कहा कि ऐसी कई जगह से शिकायत आती है कि फलसाने जगह सिविर लाइन चौक हो गई है उसका गन्दा पानी सड़कों में बहकर नैनी झील में जा रहा है।
जल संस्थान द्वारा कार्य न किये जाने पर जनता को हाईकोर्ट की शरण में आना पड़ता है यह बहुत ग़लत है।
यहाँ यह भी बता दे जल संस्थान के कानों में तब भी जूं नही रेंगती है।
स्नोभ्यू, बिड़ला मार्ग के मॉडन कॉटेज के पास विगत कई दिनों से चेम्बर का ढक्कन आधा खुला हुआ है जिसमें कई स्कूलों के बच्चे ठोकर खा कर गिर गए हैं।
जनता कहते कहते थक गयी आजकल आजकल में जल संस्थान टालते रह रहा ।
हालांकि मौके मुआयना किया जाता है जल संस्थान कर्मचारियों द्वारा पर काम करने को कोई तैयार नहीं रहता ।
जब कोई बड़ी घटना घटित होगी तब जल संस्थान के अधिकारी अच्छी तरह जागेंगे।

Related posts

जिलाधिकारी ने यहां जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए जिले में सीवेज प्रबंधन के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य तत्परता संपन्न करने के साथ ही गंगोत्री धाम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में तय मानकों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand लोक सेवा आयोग द्वारा देहरादून में आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 22,000 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 10,000 अभ्यर्थी परीक्षा

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यकर्मो का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights