khabaruttrakhand
उत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

कुमाऊँ मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत ने किया मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा जो भी दस्तावेज रखें जाये वह पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए तथा ऐसे स्थानों में रखे जाने चाहिए जो कि ढूढ़ते वक़्त समय बर्बाद न हो
उन्होंने कहा दस्तावेज न मिलने से बहुत परेशानी तो होती ही है साथ में समय भी अधिक लग जाता है।

श्री रावत ने कर्मचारियों के पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलों के कोर्ट के रिकॉर्ड व ब्रिटिश काल के भी दस्तावेज़ कार्यालय में संरक्षित किये जाते हैं।

साथ ही लोगों के द्वारा नकल भी ली जाती है।

इसको देखते हुए अभिलेखों को वर्षवार तरीके से वर्गीकृत किया जाए व इनके बस्तों में क्रमांक अंकित किया जाए।

कार्यालय से अन्य विभागों व जनपदों को प्रेषित की जाने वाली डाकों के रखरखाव व अंकन में कमी पायी गई।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स संस्थान,ऋषिकेश में वर्ल्ड ट्रामा डे के अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की देखरेख में ट्रॉमा अवेयरनेस साइक्लिंग साइक्लोथन का आयोजन।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त 06 विधान सभाओं की सभी 963 मतदान पार्टियां सकुशल वापस लौटी,इतना रहा मत प्रतिशत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कॉर्बेट जिप्सी बैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मरचूला में सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights