khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नैनीताल के हाईकोर्ट में यू के एस एस सी फर्जी वाड़े के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से माँगा गया जबाव।

यू के एस एस सी फर्जीवाड़े की जाँच सी बी आई से कराई जाये। भुवन कापड़ी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के हाईकोर्ट में यू के एस एस सी फर्जी वाड़े के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से जबाव मांगा गया है।
न्यायमूर्ति न्यायाधीश सजंय कुमार मिश्रा की एकल पीठ में सुनवाई की गई।
जिसमें सरकार को अगली सुनवाई 21 सितंबर को तय कर दी गयी है।
यहाँ बता दें कांग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था यू के एस एस सी परीक्षा में जो गड़बड़ी हुई एस टी एफ सही तरीके से जाँच नही कर पा रही है। जिससे अभी तक का छोटे छोटे लोगों की ही गिरफ्तारी हो रही है। जबकि इस प्रकरण में बड़े बड़े दिग्गज नेता व अधिकारियों को अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
श्री कापड़ी कोर्ट से कहा है एस टी एफ से जाँच हटाकर सी बी आई से कराई जाये तो बेहतर होता। इस पर अगली तिथि 21 सितंबर नियम की गई है।

Related posts

इस विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

Uttarakhand: प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, कोर्स तैयार, आयोग ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights