khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने झंडारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्थान फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों,अधिकारियों व कार्मिकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि यह दिवस सभी के लिए खास है।

हम सभी भारतीयों के लोकतंत्र का सबसे बड़े त्योहार और उत्सव का दिन है।

एम्स की कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सभी चिकित्सकीय पेशेवरों को कोविडकाल जैसी चुनौतियों के लिए हरवक्त अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहना होगा।

साथ ही उन्होंने चिकित्सकीय सेवाओं में बुलंदियां हासिल करने के लिए हुनर और काबिलियत के साथ ही कुशल व्यवहार को भी नितांत आवश्यक बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए हमें मेडिकल स्किल के साथ ही सॉफ्ट स्किल पर भी ध्यान देना होगा।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एम्स ऑडिटोरियम में डा. रश्मि मल्होत्रा, डा. मोनिका पठानिया व डा. आशीष जैन की देखरेख में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में डीन (एकेडमिक्स) प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव मित्तल, उप निदेशक प्रशासन कर्नल राकेश कुमार, प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह, डॉ. नम्रता गौर, डा. रश्मि मल्होत्रा, डा. वेंकटेश पाई, डा. मोनिका पठानिया, रूचिका रानी आदि मौजूद थे।

Related posts

यहाँ शराब तस्करी में संलिप्त 05 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी हुए सख्त: पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता व अव्यवस्था पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

कांवड़ यात्रा:-कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं शांतिपूर्ण पूर्ण ढंग से संचालित कराने को लेकर जिलाधिकारी ने रविवार को अधिकारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights