khabaruttrakhand
JOBS(नौकरियां)आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेमनी (money)राष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Breaking:-10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे परिवहन में काम करने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन, जाने कौन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।#RailwayJobs.

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे परिवहन में काम करने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन, जाने कौन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।

रेलवे भर्ती 2023: अगर आप भी भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते हैं तो जान लें कि आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।

मध्य रेलवे ने भर्ती का नोटिस जारी किया है।

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन करना होगा।

वहीं इस भर्ती हेतु 28 सितंबर, 2023 को अंतिम नियुक्ति तिथि निर्धारित की गई है।

इस हेतु पंजीकरण लिंक खुला है।

इस भर्ती हेतु ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन इस दिन यानि कि 29 अगस्त, 2023 से स्वीकार किए जा रहे है।

वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 नियत है।

इतनी भरी जाएंगी रिक्तियां।

मध्य रेलवे भर्ती के माध्यम से कुल 2,409 प्रशिक्षु के पदों पर ये भर्ती की जाएगी।

इन सभी पदो पर मुंबई, भुसावाला, पुणे, नागपुर और सोलापुर समूहों में भर्ती की जाएगी।

जाने :-कौन कौन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कोई परीक्षा देने की भी जरूरत नहीं है।

यहां प्रशिक्षु हेतु अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है, जिंसके लिए उच्चतर सूची बनेगी।

सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी, इसके अलावा, उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

वही इन पदों हेतु चयनित छात्र को हर महीने 7,000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।

जाने इस हेतु कितनी है आयु सीमा ।
जानकारी के लिए प्रशिक्षु के इन पदों के लिए आयु की सीमा 15 से 24 वर्ष का प्रावधान है।

जाने पात्रता से सम्बंधित अन्य जानकारी क्या है ।

वही बताया जा रहा है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

वही इसके अलावा आईटीआई डिप्लोमा भी उपलब्ध होना चाहिए।

तभी आप आवेदन कर सकते हैं. अन्यथा, आपको मना कर दिया जाएगा , आपको इस हेतु योग्य नही माना जायेगा।

      भर्ती हेतु जाने कितनी लगेगी फीस?

इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को मात्र 100 रुपये ही खर्च करने होंगे।

वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एक रुपया भी नहीं देना होगा।

इस श्रेणी के लोग निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

Uttarakhand: विधानसभा में UCC विधेयक पर बहस में Congress ने संयम की रणनीति अपनाई, BJP के तीखे हमलों पर भी चुप रही

cradmin

ब्रेकिंगः-वरिष्ठ पत्रकार कंचन के भाई नीरज वर्मा का निधन । पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: पूरब के ‘आतंक’ का पश्चिम के ‘डॉन’ को भी रहता था खौफ, इस वजह से अंसारी के निशाने पर था राठी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights