khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

व्यवस्थाओं की खुली पोल:-उपजिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल का आकस्मिक निरीक्षण,पाई कई खामियां। संबंधित वार्डन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने तथा कारण बताओं नोटिस जारी।

उपजिलाधिकारी घनसाली/प्रतापनगर द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल प्रतापनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र नेगी द्वारा हॉस्टल वार्डन तथा अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाया गया।

यही नहीं हॉस्टल में 70 बालिकाओं के सापेक्ष मात्र 7 बालिकाएं उपस्थित थी।

उपस्थिति बालिकाओं द्वारा जानकारी दी गई कि अन्य बालिकाएं एवं हॉस्टल का स्टाफ रक्षाबंधन तथा जन्माष्टमी अवकाश पर घर गए हैं तथा रविवार या सोमवार तक लौटेंगे ।

वहीं  उपजिलाधिकारी द्वारा हॉस्टल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल में उचित व्यवस्थाएं नहीं हैं, पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध  नहीं है ।

सबसे हैरानी की बात यह थी कि  छोटे-छोटे कमरों में अधिक बालिकाएं रह रही हैं और वहां पर शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है ।

वही सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है।

हैरानी का विषय जो निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी के  संज्ञान में आया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय हॉस्टल भवन तैयार हो चुका है किंतु बच्चों को उसमें शिफ्ट नहीं किया है।


वही इन तमाम बातों को देखते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर को संबंधित वार्डन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने तथा कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ।
इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भेजी जा रही है।

Related posts

यहां प्रेस क्लब पहुँचकर सूचना महानिदेशक ने  पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन।

khabaruttrakhand

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* ‎ ‎*समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Chardham Yatra:-गंगोत्री धाम एवं यमनोत्री धाम की वर्ष 2024 की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने यात्रा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights