khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 21 शिकायतें ।

उत्तरकाशी जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें हुई दर्ज।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में आयोजित शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सिलसिलेवार जन-शिकायतों की सुनवाई कर इनके निस्तारण के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक भंकोली निवासी श्याम सिंह राणा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य मे कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की जिसमे अधिशासी अभियंता जल संस्थान को त्वरित गति से निस्तारण कर उक्त व्यक्ति को पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

जोशियाड़ा पालिका क्षेत्र अंतर्गत सेरा में विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की जिसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थानीयों की मांग पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए।

बरसाली निवासी लोकेंद्र बिष्ट ने गढ़ एवं सिंगोट में रुके निर्माणधीन बीएसएनल टावरों का कार्यों की शिकायत जिलाधिकारी से की जिसमें बीएसएनल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व की शिकायतों व सीएम हेल्पलाईन पर प्रस्तुत प्रकरणों के निस्तारण और विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ० आरसीएस पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, सहित सभी विभागोें के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिए।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन,मकान का हिस्सा आया चपेट में।

khabaruttrakhand

काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights