khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में आयोजित ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ में किया प्रतिभाग’ ’₹415 करोड़ लागत की 160 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास’

मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में आयोजित ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ में किया प्रतिभाग’

’₹415 करोड़ लागत की 160 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास’

Advertisement

’सीएम ने टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के MOU में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी किया शुभारम्भ‘।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें ₹201 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹214 करोड़ की 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट में टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के MOU में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी शुभारंभ किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है, उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अमूल्य है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्य उत्तराखंड में विकास के रूप में स्पष्ट नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का विकास करना है उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की महिला उद्यमियों ने पारंपरिक उत्पादों पर आधारित अत्यंत सुंदर प्रदर्शनी तथा मनमोहक स्टॉल लगाकर ये बता दिया है कि प्रदेश के विकास में महिलाओं का योगदान किसी से भी कम नहीं है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व की बात कर रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम देशभर में हो रहे हैं वे नए भारत की शानदार तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नें कहा कि वर्तमान में देश में लगभग 70 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे लगभग 8 करोड़ बहनें जुड़ी है। उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज के कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की प्रदर्शनी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय (ई-लाइब्रेरी), बौराड़ी नई टिहरी का भी निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस मौके पर प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कई विकास योजनाएं चल रही हैं।

महिला स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 5 लाख तक निशुल्क ऋण दिया जा रहा है।

Advertisement

देवभूमि को वैडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी को ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ की बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Advertisement

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कण्डारी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सीडीओ मनीष कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

 

Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कर्यो, केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं एवं ई-ओफिस, सीएम हेल्पलाईन पर हो रही शिकायतों का निस्तारण तथा जिला योजना की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

CM Dhami ने Lok Sabha चुनाव से पहले कदम उठाए, Uttarakhand में विशेषज्ञों की समिति द्वारा UCC रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी की

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन- जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights