khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Uttar Pradesh: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे Akhilesh Yadav? आजम खां के साथ बनाया ये प्लान; इन दो सीटों पर SP बदलेगी प्रत्याशी

Uttar Pradesh: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे Akhilesh Yadav? आजम खां के साथ बनाया ये प्लान; इन दो सीटों पर SP बदलेगी प्रत्याशी

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से सीतापुर की जेल में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर चर्चा हुई।

इस मुलाकात में आजम खां ने Akhilesh Yadav को भी लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आप रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़िए। इससे पश्चिमी यूपी में पार्टी को फायदा हो सकता है।

इस मुलाकात में रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर समेत पश्चिमी UP की कई लोकसभा सीटों को लेकर आजम और Akhilesh Yadav के बीच चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि आजम खां ने Akhilesh Yadav को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की, ताकि पश्चिमी UP में रणनीतिक संदेश जाए।

आजम खां के प्रस्ताव पर अगर Akhilesh Yadav रामपुर से मैदान में उतरते हैं तो सपा समर्थक मतदाताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जीत सुनिश्चित हो सकेगी। हालांकि Akhilesh Yadav या पार्टी के किसी अन्य नेता की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या Akhilesh Yadav आजम खां की सलाह मानकर रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

याद रहे, साल 2019 लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी, हालांकि आजम खां को कोर्ट ने एक फैसले में सजा सुनाई, जिससे उनकी सांसदी चली गई, इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में BJP ने यह सीट SP से छीन ली। SP का आरोप है कि सत्ता के जोर पर उनके मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया।

मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए SP के विधायक कमाल अख्तर और नासिर कुरैशी और मौजूदा सांसद एसटी हसन की खामियों और खूबियों पर भी मंथन हुआ। SP ने बिजनौर से पूर्व सांसद यशवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उनका टिकट बदलना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

यहां से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे संजय लाठर, आंवला से बसप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रुचिवीरा और SP विधायक रामौतार सैनी के नाम पर चर्चा हुई।

बागपत का भी बदल सकता है टिकट

सूत्रों की मानें तो SP का मेरठ और बागपत का टिकट बदलना भी तय माना जा रहा है। मेरठ से भानु प्रताप सिंह और बागपत से मनोज चौधरी को टिकट दिया गया है। मेरठ सीट पर विधायक रफीक अंसारी, अतुल प्रधान और योगेश वर्मा का नाम आगे है। जबकि, बागपत से मांगेराम कश्यप, अमर शर्मा और विकास मलिक का नाम आगे बताया जा रहा है।

रामपुर इस बार BJP की नाइंसाफी के खिलाफ संदेश देगा – Akhilesh Yadav

SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने आजम खां से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि रामपुर इस बार वोट नहीं, BJP की नाइंसाफी के खिलाफ संदेश देगा। देश की जनता BJP के अहंकार को हराएगी। BJP जो अन्याय कर रही है, उसका नतीजा उसे भुगतना पड़ेगा। इलेक्टोरल बॉन्ड ने BJP को सबक सिखा दिया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्वाचन के सफल संचालन हेतु नागर निकाय निर्वाचन की गाइड लाइन का अच्छे से अध्ययन करने को कहा।

khabaruttrakhand

48वॉ सुप्रसिद्ध माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शरद कालीन नवरात्रों के शुभ अवसर पर दिनांक 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2024 तक नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में किया जाएगा आयोजित । मेले की थीम पॉलिथिन मुक्त मेला रहेगी।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने की शिष्टाचार भेंट ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights