khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand Weather Today: आज ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी। इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है।

मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश होने के लिए बादल का बनना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश भर के किसी भी इलाकों में अभी बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Related posts

Dehradun Bar Association Election: 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी, तस्वीर भी होगी साफ

cradmin

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

मुनि की रेती ढलवाला में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट वितरित” “गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के पोषण हेतु बाल विकास विभाग की पहल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights