khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

गणतंत्र पर्व पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान सभा के मनीषियों का भावपूर्ण स्मरण किया।

शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में गणतंत्र दिवस पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के साथ ही संस्थान के टॉपर एमबीबीएस, नर्सिंग व पैरामेडकल के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्तरूप से विधिवत झंडारोहण किया।

इस दौरान निदेशक ने संस्थान द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।

वहीं उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दूरदराज के क्षेत्रों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए एम्स द्वारा सफल ड्रोन परीक्षण किया जा चुका है, जो जल्द ही पूर्णरूप से नियमित संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्थान में मरीजों की चिकित्सा सुविधाओं के मद्देनजर विभिन्न विभागों का विस्तारीकरण किया गया है। जिसमें कई तरह से क्लिनिक एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
इसके अलावा निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं के बाबत विस्तृत जानकारी के साथ ही उनका महत्व बताया, कहा कि समाज के हर तबके को जोड़ने के लिए इन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन अति आवश्यक है, जिससे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर संस्थान परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के सांस्कृतिक दलों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
समारोह में डीन एकेडमिक प्रोफेसर (डॉ.) जया चतुर्वेदी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो.आरबी कालिया, डीडीए ले.कर्नल अमित पारासर, कार्यक्रम प्रमुख डॉ. रश्मि मल्होत्रा, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह समेत फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक,अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

PM Modi: गोवा दौरे पर, आज 1330 करोड़ के योजनाओं का उपहार देंगे, भारत एनर्जी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को ONGC सर्वाइवल सेंटर

cradmin

ब्रेकिंग:-महिलाओं को सशक्त करना ही सरकार की प्राथमिकता है। ज्योति शाह।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आयोजित हिंदी सप्ताह हुआ संपन्न। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भेंटकर किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights