khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Assembly Session: सत्र आरंभ…पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा – आज पूरा सदन दुखी

Uttarakhand Assembly Session: सत्र आरंभ...पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा - आज पूरा सदन दुखी

Uttarakhand Assembly Session: विधानसभा सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सत्र से पहले विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन में पहुंचे। जहां निधन प्रस्ताव पर CM Dhami ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई।

CM Dhami ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा। आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement

CM ने स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी को भी श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनका जीवन बहुत सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जो काम किया वो हमारे स्मरण में रहेगा। वह पार्टी के स्तंभ थे। वो फाउंडर मेंबर थे। उनका अतुलनीय योगदान था। उत्तराखंड की पहली सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया था।

मैं बहुत भावुक: CM

मैं बहुत भावुक होता हूं जब स्व. मोहन सिंह रावत के बारे में सोचता हूं। इतने बड़े नेता लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा। सामान्य और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन जैसे नेताओं के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम था। वो हमेशा हमारे स्मरण में रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। स्व. पूरण चंद्र शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद पार्टी के वह पहले अध्यक्ष थे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका ज्ञान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

UCC पर बोले नेता प्रतिपक्ष

UCC और क्षैतिज आरक्षण पर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सत्र से पहले अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि UCC का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए।

UCC के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान

विधानसभा सत्र के चलते विभिन्न संगठनों और पार्टियों ने सत्र के दौरान UCC के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में चयनित जगहों पर पुलिस बैरियर लगाकर गहन चेकिंग करेगी। SSP ने पुलिसकर्मियों को अराजकता करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

SSP अजय सिंह ने विधानसभा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को अपना आचरण संयमित रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने को कहा है। वह रविवार को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा भवन के तीन ओर मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। जुलूस प्रदर्शनों के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहेगी। SSP अजय सिंह ने इसी के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

असमंजस की स्थिति पैदा न हो

उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी आने वाले व्यक्तियों की अच्छी तरह से चेकिंग करें। अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ या संदिग्ध वस्तु न जाने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय से पहले ही अच्छी तरह से ब्रीफ कर लें ताकि ड्यूटी के समय कोई असमंजस की स्थिति पैदा न हो सके। व्यवहार को लेकर कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर प्रकार की घटना की वीडियोग्राफी करने के निर्देश भी SSP ने दिए।

इतनी फोर्स की तैनाती

अपर पुलिस अधीक्षक 05

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक 12

प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी 21

Advertisement

सब-इंस्पेक्टर 44

महिला सब-इंस्पेक्टर 07

Advertisement

ASI 71

हेड कांस्टेबल 88

Advertisement

कांस्टेबल 208

महिला कांस्टेबल 60

Advertisement

प्रशिक्षु हेड कांस्टेबल 109

पीएसी 02 कंपनी – 02 सेक्शन

Advertisement

सशस्त्र पुलिस गार्द 06

Advertisement

Related posts

Haridwar: पतंजलि के CEO आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh के साथ Haridwar में संभावित निवेश पर चर्चा की

khabaruttrakhand

“Cabinet मंत्री Rekha Arya का काफिला Haldwani में टकराया, मामूली क्षति हुई।”

khabaruttrakhand

Big Breaking:-ओटीटी प्लेटफार्मों पर अब इस संबंध में पेश होंगी चेतावनियां, क्या है यह चेतावनी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights