khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Harak Singh Rawat: Congress नेता हरक सिंह के घर ईडी की रेड, उत्तराखंड से दिल्ली तक 15 से अधिक ठिकानों पर छापा

Harak Singh Rawat: Congress नेता हरक सिंह के घर ईडी की रेड, उत्तराखंड से दिल्ली तक 15 से अधिक ठिकानों पर छापा

उत्तराखंड में Congress नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा है। तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ED की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने Congress नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

बुधवार की सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ED की टीम पहुंची है। यहां ED की टीम पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में आई है।

Related posts

जिला विकास अधिकारी टिहरी ने किया विकास खंड कार्यालय थौलधार का औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने विकास खण्ड चम्बा में की क्रॉप कटिंग , विभिन्न विकासशील योजनाओं का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

के डी एम रोड में दीन गाँव के पास एको कार हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन लोग थे सवार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights