khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Haridwar: ढोल की धुन पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया रोड शो… मातृशक्ति ने भारी संख्या में भाग लिया

Haridwar: ढोल की धुन पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया रोड शो... मातृशक्ति ने भारी संख्या में भाग लिया

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देवपुरा चौक से रोड शो किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य रोड शो किया गया। CM के साथ गाड़ी में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे। रोड शो में ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुए चल चले। वहीं भारी संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची।

ऋषिकुल मैदान में सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का नवाजा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की ओर से 1,168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात जिले को दी जाएगी। महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल और उनकी ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री की ओर से योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया जाना है। कार्यक्रम में 461 करोड़ की 97 योजनाओं का लोकार्पण और 708 करोड़ की 61 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान जो निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार अनुपालन कराया जाएगा।

Related posts

दुखद: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्युटी पर तैनात पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत।

khabaruttrakhand

New Year 2024 के लिए Uttarakhand के पर्यटन स्थलों में उत्साह, Mussoorie-Nainital से लेकर अन्य जगहें पर पर्यटकों से भरी आमद; प्रशासन ने की तैयारी

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Uttarkashi में Silkyara के पास एक और सुरंग से ‘खतरों’ का रिसाव, ग्रामीणों की बढ़ रही चिंता

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights