khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में Congress ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में Congress ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Congress ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद Congress ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर Congress ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि BJP ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

पार्टी हाईकमान ने तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर शीघ्र प्रत्याशी तय किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ प्रत्याशियों की जीत काम करेगी। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि है।         -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Related posts

चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित।

khabaruttrakhand

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढवाल द्वारा 04 जुलाई को दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट प्रतापनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ब्रह्मखाल में कल्याण शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया लाभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights