khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand News: CM ने किया हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लांच, स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

Uttarakhand News: CM ने किया हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लांच, स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज का ई-कॉमर्स पोर्टल लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है। जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से यह निश्चित ही जन-जन तक पहुंचेगा।

स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है। विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

सचिव राधिका झा ने कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों का क्वालिटी चेक किया जा रहा है। वेब पोर्टल में विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है।

Related posts

जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की कालाबाजारी की अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स में निर्मित होगा 150 आईसीयू बेड का अस्पताल -संस्थान का केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के साथ हुआ एमओयू

khabaruttrakhand

PM Modi ने दिया कई स्टेशनों को सुधार करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights