khabaruttrakhand
राजनीतिकUttar Pradesh

Uttar Pradesh: SP में संकट… टिकट पर खटपट, मोहिबुल्लाह को उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं सपाई; जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान

Uttar Pradesh: SP में संकट... टिकट पर खटपट, मोहिबुल्लाह को उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं सपाई; जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान

Uttar Pradesh: रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर SP के टिकट के लिए पार्टी में जो खटपट शुरू हुई है वह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से पहले डॉ. एसटी हसन टिकट दे दिया गया। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।

अब इस सीट से रुचिवीरा ने SP प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। यही हाल रामपुर का है यहां बुधवार की सुबह मोहिबुल्लाह का नाम सपा प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया गया। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। लेकिन इसके बाद आजम खां के करीबी आसिम राजा ने भी अपना नामांकन SP प्रत्याशी के तौर पर कर दिया।

2019 के लोकसभा चुनाव में SP को रामपुर और मुरादाबाद सीट पर जीत मिली थी। रामपुर से आजम खां चुनाव जीते थे तो मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन। हालांकि 2022 में विधायक बनने के बाद आजम खां ने लोकसभा की सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में यह सीट BJP के घनश्याम लोधी ने जीत ली थी।

2024 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर मतदान पहले चरण में होना है। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 27 मार्च थी। नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई थी। इसके बाद भी SP ने इन दोनों सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले। राजनीतिक हलको में ऐसी चर्चा थी कि आजम खां से अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

इसके बाद अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई यह तो वही जानें लेकिन एक बात जो बाहर आई वह यह थी कि आजम खां ने अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। हालांकि अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। रामपुर के सपाई भी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ गए और उनको आजम खां के सुझाव के मुताबिक फैसला लेने का आग्रह किया।

अखिलेश यादव ने होली बाद इस मुद्दे पर फैसला लेने की बात कही। इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया किया तेजप्रताप यादव को रामपुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक एलान नहीं किया गया।

इस बीच SP ने मुरादाबाद सीट से डॉ. एसटी हसन का नाम घोषित कर दिया। डॉ. हसन ने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। मंगलवार की रात से यह चर्चा तेज हो गई कि मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन का टिकट कट सकता है। बुधवार की सुबह डॉ. एसटी हसन का टिकट कट गया और रुचि वीरा ने SP प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया।

Related posts

सेफर इन्टरनेट दिवस-सुरक्षित इन्टरनेट का उपाय, इन्टरनेट के खतरों से बचाव।

khabaruttrakhand

HCW आंकलन, प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण समारोह एम्स ऋषिकेश ने WAAW-24 का आयोजन ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights