khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Uttar Pradesh: Meerut से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे Modi-Yogi और Jayant, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगी BJP-रालोद का कुनबा

Uttar Pradesh: Meerut से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे Modi-Yogi और Jayant, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगी BJP-रालोद का कुनबा

Uttar Pradesh: 31 मार्च यानी कल Meerut में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है। 15 साल बाद ये पहली रैली होगी जिसमें रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह BJP के साथ मंच साझा करेंगे। मोदी और जयंत के साथ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रैली से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे।

रालोद को रास आता रहा है BJP का साथ

रालोद को अमूमन सबसे ज्यादा BJP का साथ ही रास आया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में चौधरी जयंत सिंह BJP गठबंधन में ही मथुरा से सांसद निर्वाचित हुए। रालोद को BJP ने सात लोकसभा सीटें दी। इनमें मुजफ्फरनगर और नगीना को छोड़कर रालोद ने बागपत, हाथरस, मथुरा, अमरोहा और बिजनौर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

ऐसे टूटा था पिछला गठबंधन

वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जिसमें RLD 14 सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन चुनाव के बाद अजित सिंह ने अटल सरकार से इस्तीफा दे दिया और BJP ने गठबंधन तोड़ लिया।
इस लिहाज से ये रैली दोनों दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रैली के जरिए Meerut, बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा कैराना और बिजनौर लोकसभा को साधा जाएगा।

तीन लाख की भीड़ का लक्ष्य, 18 सौ बसें लगाईं

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर रविवार शाम साढ़े तीन बजे होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए BJP ने पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में BJP के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि रैली में 18 सौ बसों, छह सौ कारों और ट्रैक्टर के जरिए तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में गांव-कालोनी में जाकर रैली में आने का आह्वान किया जा रहा है।
क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि यह 2024 के चुनाव की पहली रैली है। कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री क्रांति धरा से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

रैली के बनाए जा रहे चार हेलीपैड

प्रधानमंत्री की रैली के लिए चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सभा स्थल से 200 मीटर दूर रोम्बस स्कूल में उतरेगा।
SPG ने हेलीकाॅप्टर लैंडिंग का रिहर्सल देखकर दिशा निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। Haryana के मुख्यमंत्री Nayab Saini के भी आने की चर्चा है, ऐसी सूरत में पांचवां हेलीपैड भी बनाया जा सकता है।

Related posts

ब्रेकिंग(Scam):-प्रशासनिक अधिकारी पर साल दर साल अपना एरियर पे बढ़ाने का आरोप ,लाखो का है मामला, प्रधानाचार्य ने पकड़ा मामला।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नव सांस्कृतिक सत्संग समिति में पांच मार्च को मचेगी होली की धूम।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights