khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: Congress ने PM मोदी से मांगे छह सवालों के जवाब, यशपाल बोलें- अंकिता भंडारी मामले में VIP कौन

Uttarakhand: Congress ने PM मोदी से मांगे छह सवालों के जवाब, यशपाल बोलें- अंकिता भंडारी मामले में VIP कौन

Uttarakhand: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे PM नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पांचवीं बार वोट मांगने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि की जनता के कई सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने बयान जारी कहा कि शांतप्रिय Uttarakhand में ध्रुवीकरण की राजनीति न करते हुए प्रधानमंत्री को मूल मुद्दों पर सीधे और स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री बताएं कि Uttarakhand की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी नेता कौन है।

हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन है। Uttarakhand में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन है? सैनिक बहुल क्षेत्र Uttarakhand में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन है।

NCRB महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में Uttarakhand नंबर वन बहुत से अपराधों में BJP के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन है। प्रधानमंत्री यह भी जवाब दें कि Uttarakhand में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को संरक्षण का दोषी कौन है। कहा कि BJP ने इन सवालों के जवाब नहीं दिये तो आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता अपना जवाब देगी। वहीं Congress जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

Related posts

Uttarakhand: हर जिले में हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, मानसखंड से आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा

cradmin

Dehradun : इन्वेस्टर्स समिट के बाद आकर्षण का केंद्र बनीं Uttarakhand की ‘model’, selfies लेने आ रहे Doon वासी

khabaruttrakhand

टिहरी जिले में स्थानीय निकायों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस आला कमान से नियुक्त प्रभारी विरेंद्र सिंह रावत ने नई टिहरी में पार्टी की एक संवाद बैठक कर संभावित दावेदारों पर राय सुमारी की है।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights