khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल सहित चार तरह के संस्थानों को निजी हाथों में बेचने का संयुक्त कर्मचारी गढ़वाल मंडल कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ द्वारा विरोध कर आंदोलन की दी गयी चेतावनी।

निगम रहेगा कर्मचारी रहगें। इसलिए कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार रहें। कंचन चन्दोला।

रिपोर्ट।ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटन विकास परिषद द्वारा कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल के चार तरह के संस्थानों को निजी हाथों में बेचने का संयुक्त कर्मचारी गढ़वाल मंडल कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ द्वारा विरोध कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिसके चलते कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।
महासंघ के महासचिव कंचन चन्दोला ने एक भेंट में बताया सरकार द्वारा जो संस्थानों को निजी हाथों में देने की तैयारियां चल रही है उसका महासंघ विरोध करता है ।

इधर मुनस्यारी , बर्थी ,गढ़वाल में तपोवन, एवं पौड़ी गढ़वाल को निजी हाथों पर दिए जाने पर भारी विरोध जताया ।
इस दौरान महासंघ के महासचिव कंचन चंदोला द्वारा नैनीताल में एक सभा के माध्यम से एवं आंदोलन की चेतावनी दी है उन्होंने कहा सभी कर्मचारी बड़ी मेहनत से दिन रात कार्य करके निगम को यहां तक पहुंचाया है ।

लेकिन उनके वेतन में वृद्धि ना करके नियमितीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ ना करके संपत्ति को बेचा जाना अनुचित है इसका पूरे उत्तराखंड में विरोध किया जाएगा अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए कंचन चंदोला ने कहा यदि निगम रहेगा तभी सब कर्मचारी रहेंगे इसलिए आंदोलन के लिए तैयार रहे।

सभा में दीपचंद जोशी, भुवन चौधरी, प्रेम प्रकाश, संतोष बिष्ट, पवन चौधरी, अर्जुन बोहरा , संदीप सहाय, कंचन कुमार आदि कर्मचारियों ने विचार व्यक्ति की है प्रबंधक पंकज रौतेला ने भी निगम को बचाने के लिए हर संभव साथ देने का समर्थन किया है

Related posts

Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे B.Ed अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

cradmin

गौचर में भाजपा के प्रत्याशी अनिल नौटियाल के लिए, चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मांगे वोट।

khabaruttrakhand

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन प्रकरणो हेतु एवं नमामि गंगे हेतु गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकें की गई आहूत।‘

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights