khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

शिविरों की तिथियों में संशोधन।‘दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।

’शिविरों की तिथियों में संशोधन।‘‘

‘‘दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।’’

जनपद में निवासरत् ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाए हैं, ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विकास खंडों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग टिहरी के सहयोग से प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग वितरण एवं पेंशन योजनाओं में आ रही समस्याओं का निराकरण से सम्बन्धित कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

शिविरों के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर, 2024 को विकासखंड प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत रा.इ.कॉ. मांजफ में शिविर आयोजित किया जायेगा।

इसी प्रकार 22 अक्टूबर, 2024 को विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर, 07 नवम्बर, 2024 को विकासखंड जौनपुर क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय जौनपुर (थत्यूड़),

14 नवंबर, 2024 को विकासखंड फकोट क्षेत्रांतर्गत चाका (बाजार के निकट),

21 नवंबर, 2024 को विकासखंड भिलंगना क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय भिलंगना में तथा 28 नवंबर, 2024 को विकासखंड चंबा क्षेत्रांतर्गत प्रताप इण्टर कॉलेज नई टिहरी में शिविर आयोजित किया जायेगा।

 

Related posts

Uttarakhand के चारधाम मंदिरों में राम नाम की धूम: फूल माला और रंग-बिरंगी रोशनी से हुआ शृंगार, शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी चारों धाम में भगवान राम की भक्ति

cradmin

ब्रेकिंग:-प्राथमिक विद्यालय के लिए मुसीबत बनी हाईटेंशन बिजली की लाइन ।

khabaruttrakhand

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights