khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरी

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन देहरादून एवं नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवा वितरण का कार्य किया गया । राजस्व विभाग की ओर से ई डिस्टिक की सेवाओं का स्टॉल लगाया गया तथा आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी देने के साथ ही आवेदन प्राप्त किए गए।

नगर निगम की ओर से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न प्रकार के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई। विभिन्न बैंकों द्वारा बैंक खाता खोलने एवं ऋण संबंधी जानकारियां दी गई तथा आवेदन पत्र प्राप्त किए गए ।

बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर, पर्यावरण मित्र एवं श्रद्धालुओं द्वारा इस शिविर का लाभ उठाया गया।

शिविर में नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं पैरा ओलंपियन सुश्री नीरजा गोयल, स्वच्छता चैंपियन एवं प्रधानाचार्य श्री राजीव लोचन सिंह, श्री मनोज गुप्ता, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री महेश चितकारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि इस शिविर का आयोजन उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार किया गया तथा भविष्य में भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के कमजोर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टाटा ट्रस्ट्स की नोडल संस्था हिममोत्थान सोसाइटी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी,अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर ‘‘प्रति परिवार बारम्बार, मतदान तक लगातार‘‘ विशेष अभियान चलाकर करवाई जायेगी मतदान शपथ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights