khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

भीमताल पार्किंग को लेकर विधायक राम सिंह कैड़ा के सामने ही हुई जमकर नोक झोंक।

स्थान। नैनीताल

भीमताल पार्किंग को लेकर विधायक राम सिंह कैड़ा के सामने ही हुई जमकर नोक झोंक। जल्दी ही होगा पार्किंग का निर्माण।

रिपोर्ट। ललित जोशी ।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में भीमताल नगर में पार्किंग को लेकर अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर तमाम समस्याओं को सुना व त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिये।

इस दौरान व्यापार मंडल के साथ नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस बैठक में शामिल हुए ।

बैठक में भीमताल नगर में पार्किंग को लेकर जमकर नोक झोंक भी हुई।

जिसमें आने वाले सीजन में जाम से निजात दिलाने के बात कही गई ।

इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि नैनीताल एवं कैंची धाम के नजदीक होने के कारण भीमताल में भी पर्यटकों का तांता लगा रहता है और यहां आये दिन जाम लग जाता है।

जाम के झाम से निपटने के लिए पार्किंग के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां पर धन उपलब्ध कर दिया गया है ।

अब शीघ्र पार्किंग तैयार हो जाएगी। जिससे जाम से निजात मिल जाएगी।

यहाँ बता दें पार्किंग अभी तक नहीं बन पाई है जिसका व्यापार मंडल ने व स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का विरोध भी किया।

इस दौरान बैठक में जमकर नोक झोंक हो जाने से निर्णय लिया गया कार्यकारी संस्था द्वारा सर्वे के साथ डीपीआर तैयार कर जगह तलाश की जाएगी ।
जल्द ही भीमताल नगर , मल्लीताल , डाट, समेत पार्किंग का निर्माण जल्द करने के बाद कही गई है ।
वहीं व्यापारियों द्वारा काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

फिलहाल विधायक ने काम को जल्द शुरू करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारी को दिए हैं।

इस मौके पर जिला प्रशासन से ,सी .डी .ओ नैनीताल प्राधिकरण सचिव, एसडीएम नैनीताल व कई विभाग के अधिकारी मौजूद है ।

Related posts

दीपावली पर्व पर एक तीन मंजिल मकान में आग लगने से हुआ हजारों का नुकसान।

khabaruttrakhand

Haridwar: धर्मनगरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पतंजलि गुरुकुलम् की रखेंगे आधारशिला, सीएम भी हुए शामिल

cradmin

रात भर हुई भारी बारिश से पोखरी में गिरा एक मकान का हिस्सा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights