khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन मंे गुरूवार को टैक्सी यूनियन चंबा के समीप परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चालक/परिचालकों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

वहीं इस शिविर में विभिन्न चालक/परिचालकों का नेत्र जांच, बीपी, शुगर एवं सामान्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गई।

इस मौके पर एसीएमओ एल.डी. सेमवाल ने बताया कि वाहन संचालन हेतु चालकों का स्वस्थ एवं दक्ष होना अति आवश्यक है।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि अपने वाहन में ओवर लोडिंग न करें, ओवर स्पीडिंग न करे, गति सीमा का पालन करें, गलत ढंग से ओवरटेक न करें, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, चौपहिया वाहन में सभी सवार सीट बेल्ट अवश्य लगायें, दोपहिया वाहन में दोनों सवारी हेलमेट पहनें।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से नेत्र चिकित्सक डॉ. डी.एस. रावत, जनरल फ़िशियन डॉ. प्रतिष्ठा बड़ोनी एवं सरिता कैंटूरा, परिवहन विभाग से परिवहन अधिकारी महावीर सिंह, शैलेन्द्र बिष्ट, अनंत राम, विपिन, सुशील आदि अन्य मौजूद रहे।

Related posts

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन हेतु नामित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

khabaruttrakhand

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश नेत्र रोग विभाग के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन।

khabaruttrakhand

Qatar से रिहा होकर घर पहुंचे Captain Saurabh, बेटे को देख मां के छलके आंसू; पिता ने कह दी ये बात

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights