khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

बसंत पंचमी पर्व पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 19 बटुकों का किया गया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

स्थान। नैनीताल।

बसंत पंचमी पर्व पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 19 बटुकों का किया गया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

रिपोर्ट। ललित जोशी/हर्षित जोशी।

नैनीताल :- सरोवर नगरी नैनीताल में श्री राम सेवक सभा मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। श्री राम सेवक सभा में समय समय पर कई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते हैं।

आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया।

जिन बटुकों को जनेऊ संस्कार करने का मौका मिला उनमें देवांश, पृथ्वी नेगी , जय सिंह ,गौरव , दिव्यांश ,लक्ष्य ,ईशांत , नमन सह ,आदर्श रावत ,हर्षित मिश्र , आदित्य बिष्ट ,ऋषभ बिष्ट , जन्मेजय सिंह ,अंकित , संकल्प तिवारी , हिमांशु ,रचित , शिवांश साह, हर्षित शर्मा शामिल रहे ।

बटुकों ने गणेश पूजन के साथ ,भिक्षा भी मांगी तथा हवन के साथ कर्ण भेदन तथा मुंडन संस्कार भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह , महाससचिव जगदीश बवड़ी,प्रो ललित तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट समेत बिमल साह ,विमल चौधरी ,देवेंद्र लाल साह , मुकेश जोशी ,मुकुल जोशी ,हीरा रावत , गोविंद बिष्ट ,प्रदीप बिष्ट ,कमलेश डोंडियाल, अमर साह सहित बटुकों के माता पिता एवं धर्म अनुरागी लोग उपस्थित रहे ।

यज्ञोपवीत के पश्चात सभा द्वारा सभी को भोजन कराया गया।

Related posts

Uttarakhand: BJP में शामिल हो सकते हैं Congress छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

cradmin

Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, BJP प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

cradmin

ब्रेकिंग:-जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 03 सितंबर 2025 को भी रहेंगे बन्द।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights