khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिजनों के संग की माँ पाषण देवी मंदिर में पूजा अर्चना।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिजनों के संग की माँ पाषण देवी मंदिर में पूजा अर्चना।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध पाषण देवी मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्रीमती खंडूरी पाषण देवी मंदिर दर्शन से पूर्व कैची धाम नीम करौली महाराज के भी परिवार के साथ दर्शन कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खंडूरी का सरोवर नगरी पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया।

यहां बता दें नैनीताल सरोवर नगरी ठंडी सड़क पर मां पाषण देवी मंदिर बना हुआ है।

इस मंदिर से खंडूरी परिवार का बहुत पुराना नाता जुड़ा हुआ है। जब इनके पिता जी भुवन चन्द्र खंडूरी मुख्यमंत्री प्रदेश के रहे तो उनका माँ पाषण देवी मंदिर से बहुत लगाव रहा वह जब भी सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचते तो जरूर माँ पाषण देवी मंदिर के दर्शन करने जाते।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिवार संग पूजा अर्चना करी इस दौरान पाषण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने पूजा अर्चना करवाई।

Related posts

मंजीरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हिटाणु में बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चों की जान पर मंडरा रहा है 11000 बोल्ट का खतरा ।

khabaruttrakhand

समाज के आखिरी व्यक्ति को भी स्वास्थ्य लाभ मिले हरीश भंडारी।

khabaruttrakhand

जो घोषणाएं की है उनको धरातल पर उतरना मेरी प्राथमिकता है। सरिता आर्य।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights