khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहां केक काटकर कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।

*केक काटकर कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन*

अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन कांग्रेस जनों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का आज जन्म दिवस है हम सभी कांग्रेसजन भगवान बद्री केदार जी से उनके स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला और प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने कहा कि जहां लोग जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं, वही हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक मुंबई से लेकर महाराष्ट्र तक हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा कर देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं देश में भाईचारा एकता और अखंडता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और ममता उनियाल ने कहा कि विश्व की दो सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़े लिखे नौजवान राहुल गांधी जी आज देश के प्रत्येक वर्ग की आवाज हैं उन बेरोजगार नौजवानों की चिंता करने वाले हैं जो पढ़ लिखकर दर-दर की टोकरी खा रहे हैं हम सभी उनकी लंबे जीवन की कामना करते हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल सगुप्ता प्रवीण अनीता शाह रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला असद आलम नवीन सेमवाल प्रीतम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

टिहरी जनपद में विगत दिवसों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध नशे के इंजेक्शन और नीडल्स पाए जाने के कारण, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संयुक्त समिति गठित कर 10 मेडिकल स्टोर का किया गया औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-झील में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला सूचना कार्यालय (केन्द्र), नई टिहरी में Changing nature of press (मीडिया का बदलता हुआ स्वरूप) विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights