khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी।

जिलाधिकारी ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कद्दूखाल स्थित मां सुरकंडा देवी मंदिर के निकट निर्माणाधीन बहुस्तरीय वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा बताया गया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 834.89 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 794.28 लाख रुपये है। पार्किंग की क्षमता 106 वाहनों की है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 14 नवम्बर 2026 है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण स्थल पर मात्र 12 श्रमिक कार्यरत हैं तथा परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 20 प्रतिशत है, जो निर्धारित समयसीमा के अनुरूप संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार से कार्य में हुई देरी के संबंध में विस्तृत आख्या प्राप्त की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर आगामी छह माह की चरणबद्ध कार्ययोजना एवं मासिक कार्य प्रगति योजना प्रस्तुत की जाए, ताकि परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी को प्रत्येक 15 दिन में परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्किंग सुविधा विकसित होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। इसलिए परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

ब्रेकिंग:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ऋषिकेश आई बैंक में पांच दिवंगत लोगों का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत कराया नेत्रदान।अधिक जाने इस खबर में।

khabaruttrakhand

लौटती सांसों से जगी जीवन जीने की आस – 71 वर्षीय वृद्ध के दिल मे लगाया लीडलैस पेसमेकर – जोखिम उठाकर एम्स के चिकित्सकों ने हासिल की उपलब्धि – सांस लेने में तकलीफ के साथ बार-बार बेहोश होने की थी समस्या।

khabaruttrakhand

Dehradun: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का हाल जानने Hospital पहुंचे मुख्यमंत्री Dhami, फिर दोहराई अपनी मांग

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights