khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जिलाधिकारी ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने तहसील धनौल्टी अंतर्गत निर्माणाधीन धनौल्टी वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, तहसीलदार धनौल्टी तथा लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा अवगत कराया गया कि पार्किंग का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 405 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 376.03 लाख रुपये है। पार्किंग की कुल क्षमता 65 वाहनों की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि फरवरी 2026 में आयोजित तहसील दिवस के दौरान स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य में हो रही देरी के संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके क्रम में कार्यों की प्रगति का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पार्किंग संख्या-02 का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पार्किंग संख्या-01 में भूतल का कार्य पूर्ण होने के साथ प्रथम तल हेतु रैंप एवं रेलिंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि समीप स्थित ईको पार्क में पर्यटकों की अधिक आवाजाही के कारण पार्किंग सुविधा के अभाव में अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चि करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुबंधित ठेकेदार द्वारा पहले ही कार्य पूर्ण करने में विलंब किया गया है। यदि निर्धारित अवधि एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि धनौल्टी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी।

Related posts

अच्छी खबर:- जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

khabaruttrakhand

पृथ्वी दिवस पर तुलसी मानस मंदिर में संत सम्मेलन का हुआ आयोजन, संतों ने ऋषिकुमारों को संकल्प भी दिलाया, विदेशी संतों ने भी किया सम्मेलन में प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Uttarakhand का चुनावी रण: BJP ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights