khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत देवप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत देवप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड देवप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कान, नाक एवं गला (ईएनटी), फिजिशियन, महिला स्वास्थ्य, नेत्र रोग सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कर मरीजों को परामर्श एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आए लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया।

स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। प्रशासन ने आमजन से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Related posts

ब्रेकिंग:-21 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 4 दिन से कुमराडा के ठुला ग्राम सभा के नागराजा प्रांगण में चल रही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, वार्ता के बाद समाप्त

khabaruttrakhand

राज्य सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम के तहत विकास खण्ड मुख्यालय नरेन्द्रनगर में आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ ।

khabaruttrakhand

Interview: CM Dhami ने बताए नए साल के एजेंडे, रणनीति और नई चुनौतियां…पढ़ें इंटरव्यू की खास बातें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights