khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

जिलाधिकारी ने डम्पिंग जोन की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, कूड़ा सड़क पर आने पर जताई नाराजगी

‎जिलाधिकारी ने डम्पिंग जोन की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, कूड़ा सड़क पर आने पर जताई नाराजगी*

‎*सूचना/टिहरी/07 अगस्त, 2026:*जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई टिहरी व चम्बा नगर पालिका के कूड़ा डम्पिंग जोन
मोकरी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डम्पिंग जोन में संचालित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा कूड़ा निस्तारण एवं प्रबंधन की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

‎निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डम्पिंग जोन से कूड़ा सड़क तक फैले होने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) के लिए संबंधित कंपनी से हुए अनुबंध की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।

‎जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डम्पिंग जोन की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक स्थान पर सुरक्षात्मक दीवार (बाउंड्री वॉल) निर्माण का विस्तृत प्राक्कलन (इस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जा सके।

‎उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डम्पिंग जोन का सुव्यवस्थित संचालन अत्यंत आवश्यक है। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया वैज्ञानिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

‎निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिला खान अधिकारी रवि नेगी, ईओ नगर पालिका टिहरी वासुदेव डंगवाल, एडीवी प्रोजेक्ट मैनेजर अमित रुसिया सहित संबंधित विभागों एवं नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

‎*

Related posts

सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित” “मनरेगा, एनआरएलएम व प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा।

khabaruttrakhand

Breaking:-यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा के पास टीजीएमओ की बस व BRO की गाड़ी में हुई जबरदस्त भिड़ंत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Budget Session: आज से Uttarakhand विधानसभा का बजट सत्र शुरू, Dhami सरकार ला सकती है ये खास विधेयक

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights