khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीहरिद्वार

ब्रेकिंग:-जनसहयोग समिति की बैठक जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित।देखे ये रिपोर्ट।

जनसहयोग समिति की बैठक जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नई टिहरी शहर से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये।

जिन पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

नई टिहरी शहर को नागरिकों के लिए और बेहत्तर बनाने, भौगोलिक दृष्टि के अनुरूप पर्यटकों को आकर्षित करने एवं आवाजाही बढ़ाने हेतु नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किये गये।

जिलाधिकरी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, शहर को और बेहत्तर बनाने, पर्यटक, व्यवसायियों एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु संबंधित विभागों के साथ योजनाओं के विस्तृत प्लान बनाकर कार्य किये जायेंगे।

वही बैठक में शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं साफ-सफाई करवाने, ग्राम बोराड़ी के पुनर्वास संबंधी मामलों का निस्तारण, आवारा पशुओं का समाधान एवं बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, आन्तरिक सड़कें ठीक करवाने, जल निकासी हेतु नालियों को साफ रखने, देवीधार पिकनिक स्पॉट का आधुनिकीकरण, श्रीदेव सुमन पार्क एवं बाजार का सौन्दर्यीकरण, जिला अस्पताल में आधुनिक उपकरणों के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती, शुद्ध पेयजल, बोराड़ी स्टेडियम, बस अड्डा, ट्रैक रूट, सीवर लाइन आदि के मुद्दे रखे गये।

जिलाधिकरी द्वारा डोर डू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर ईओ नगरपालिका को रोस्टर वाइज कार्मिकों की डूयूटी फिक्स करते हुए घरों से ही कूड़ा सेग्रिगेशन कर कूड़ा उठान करवाने के निर्देश दिये गये।

ढुंगीधार में सीवर लाइन के संबंध में एनओसी लेकर एलाइनमेंट करने, बोराड़ी स्टेडियम को खेल विभाग को हेण्डऑवर करने, स्टेडियम के समीप पुर्नवास द्वारा आंवटित दुकानों के संबंध में डीओ पीआरडी, पुर्नवास को नागरिकों के साथ बैठक कर समस्या का निदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस आसीमा गोयल, एसडीएम संदीप कुमार, अध्यक्ष नागरिक मंच सुन्दर लाल उनियाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल ज्योति डोभाल, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एटीओ अरविन्द चौहान, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, ईई लोनिवि डी.एम. गुप्ता, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई पुर्नवास डी.एस. नेगी, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, ईओ नगरपालिका टिहरी हयात सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, नागरिक मंच एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand: ये है Ajay Tamta का गोद लिया गांव: लोगों का दर्द सुनिए- मेरी उम्र 63 साल है, मैंने सांसद को कभी नहीं देखा

cradmin

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एईओ, वीएसटी, वीवीटी तथा एटी टीमों को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षण/कार्याशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

धराली आपदा राहत हेतु टिहरी प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights