khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालविशेष कवर

ब्रेकिंग:- फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यकर्मो का शुभारंभ।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आरंभ स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार के साथ किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुभम उनियाल के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने शिविर स्थल एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं परिसर के आसपास स्वच्छता जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया।

प्राचार्य डॉ सुनैना रावत ने स्वयंसेवियों को धरती को स्वच्छ बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों व संपदाओं के संरक्षण करने एवं समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के प्रथम बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता श्रीमती मयनी चौधरी (असि. प्रोफ. गृह विज्ञान) ने “आहार एवं पोषण विज्ञान : किशोरावस्था की आधुनिक मांग” विषय पर छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया तथा स्वस्थ मष्तिष्क के लिए शरीर की स्वस्थता को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने मानव के शरीर विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराते हुए विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक संकल्पनाओं पर प्रकाश डाला।
बौद्धिक सत्र द्वितीय में मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय सिंह राणा रहे।
उन्होंने “भौतिक विज्ञान एवं संज्ञानात्मक विज्ञान : सिद्धांत एवं अनुप्रयोग” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भौतिकता एवं आध्यात्मिकता में युवाओं को संतुलन बनाना सीखना होगा तभी उनकी संज्ञानात्मक शक्ति ऊर्जा के रूप में परिवर्तित हो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान दे पाएगी।
बौद्धिक सत्र का संचालन श्रीमती प्रियंका डिमरी ने किया एवं सत्र की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुभम उनियाल ने की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय घनसाली का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ,अनुपस्थित कर्मियों पर हुई ये कार्यवाही।

khabaruttrakhand

आयुक्त दीपक रावत ने इस राजकीय प्रजनन उद्यान के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट को सील करने के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, टिहरी के 90 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को जिला मुख्यालय में किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights