khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंगः-वनों की आग को बचाने के लिए महिला समूह द्वारा पिरूल को किया जा रहा एकत्र।

वनों की आग को बचाने के लिए महिला समूह द्वारा पिरूल को किया जा रहा एकत्र।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में व उसके आसपास वनों की आग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा एक नयी पहल शुरू कर दी गई है।
यहाँ बलदियाखान में प्रचुर मात्रा में बायोमास के रूप में उपलब्ध पिरूल ( छिड़ की पत्ती) एकत्रीकरण का कार्य स्वयं सहायता समूह बल्दियाखान द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया बल्दियाखान से पिरूल एकत्रीकरण का कार्य शुरू किया गया है।
सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त स्वयं सहायता समूह के सहयोग से पिरूल संग्रहण का कार्य कराया जाय।
इससे पर्यावरण स्वच्छ, लोगों की आर्थिकी सशक्त व पिरूल के साफ हो जाने से वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण व रोकथाम लगेगी।

जनपद की स्वयं सहायता समूह द्वारा संग्रहित किये गए पिरूल को औद्योगिक विकास के लिये वन विभाग के माध्यम से फैक्टरी की मांग को पूरा किया जाएगा।

इसके एवज में महिलाओं को रुपये 2 प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जायेगा।

सरकार द्वारा पिरूल से कोयला व बिजली बनाने के संयत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।

Related posts

महज 24 सप्ताह के गर्भ से जन्मे ( समय से बहुत पहले जन्मे) जुड़वां बच्चों ने एम्स,ऋषिकेश के सतत प्रयासों व बेहतर चिकित्सा प्रणाली के कारण जन्म के समय आई तमाम स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों व अन्य सभी बाधाओं को किया पार।

khabaruttrakhand

दावे और हकीकत:-मरणासन्न की स्थिति में पहुँच गया यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,यहां तो इलाज करने वाले अस्पताल को हो गयी इलाज़ की सख्त जरूरत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights