khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गैरोला की पुस्तक राष्ट्रीय एकीकरण एवं वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का किया गया विमोचन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गैरोला की पुस्तक राष्ट्रीय एकीकरण एवं वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति होती है, इतिहास गवाह है कि बिना संस्कृति के विकास विकलांग होता है।

लिहाजा यदि राष्ट्र का एकीकरण करना है व उसे अखंड बनाना है तो इसके लिए संस्कृति की रक्षा नितांत आवश्यक है। एम्स के सभागार में आयोजित समारोह में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने संस्थान के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के डॉ. जितेंद्र गैरोला की राष्ट्रीय एकीकरण एवं वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता नामक पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक बेरी ने कहा कि विश्व में जो संस्कृति सिमटी उसी राष्ट्र का पतन हुआ।
उन्होंने कहा कि संस्कृति से व्यक्ति का रहन- सहन, आचार- विचार, सोचने का नजरिया सभी तय होता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम श्रीराम, श्रीकृष्ण, शिवाजी, महाराणा प्रताप की विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

समाराेह में सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डा. जितेंद्र गैरोला जैसे युवा चिकित्सक समाज में अपनी सेवाओं के साथ राष्ट्र व संस्कृति का चिंतन कर रहे हैं, यह हर्ष का विषय है। उन्होंने पुस्तक के लेखन के लिए डा. गैरोला को प्रोत्साहित किया और उम्मीद जताई ​कि उनकी पुस्तक लोक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ऋषिकेश मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, इसमें अन्य युवाओं को भी आगे आना चाहिए। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने राष्ट्रीय एकीकरण व आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन से हुआ। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र गैरोला ने स्लाइड शो के माध्यम से पुस्तक से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक और आईएएमबीएसएस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अक्षत उनियाल ने “विज्ञान में एकीकरण और उसका महत्व” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. उनियाल ने आईएएमबीएसएस की ओर से आगामी सितंबर माह में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “वन हैल्थ” के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।

विनयदीप पैन्यूली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार, आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, अजय सिंह नेगी, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. इंदु तिवारी, रूपेश गुप्ता, वीरेंद्र बिष्ट, माधवी गुप्ता,स्वाति, मुस्कान, निधि आर्य, अंजलि पंत, वेद प्रकाश, अंकिता पांडेय, नवीन शर्मा, जितेंद्र फौजी आदि मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित,सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से किया अह्वान ।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं हेतु सुगम वातावरण बनाने को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति की बैठक आयोजित ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: CM ने किया हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लांच, स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights