khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पुलिस को तत्काल वाहन दुर्घटना की सूचना देने वाले युवकों को एस.एस.पी. ने किया सम्मानित।#reward by uk police.

वाहन दुर्घटना कही भी और कभी हो जरा चूक के चलते हो सकती है ऐसे में जरूरी हो जाता है कि समय पर घायलों को उचित इलाज मिले।

बताते चलें कि इस आव्हान के साथ ,वाहन दुर्घटना में घायलों को जीवन बचाने में पुलिस का सहयोग देने वालो को किया गया सम्मानित।

इसी क्रम में पुलिस को तत्काल वाहन दुर्घटना की सूचना देने वाले श्री नितिन जाटव एवम श्री रोहित भट्ट को एस.एस.पी. नैनीताल श्री पंकज भट्ट ने द्वारा सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.08.2023 को दोगाँव ज्यौलिकोट* के पास एक बुलेट व एक मोटर साईकिल सवार आपस में टकरा गये थे।

उक्त दुर्घटना की सूचना श्री नितिन जाटव पुत्र स्व0 श्री सुरेश जाटव निवासी मौटोपोल आउट हाउस मल्लीताल थाना मल्लीताल जनपद नैनीताल को अपने मो0फोन से दी गयी तथा बुलेट में सवार व्यक्ति को तुरन्त वाहन करके ईलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया था।

दूसरे वाहन में सवार रविन्द्र सिंह बिष्ट फायर मैन को काफी चोट लगी हुई थी 108 नहीं पहुंचने पर थानाध्यक्ष काठगोदाम को सूचना दी गयी तथा 108 एम्बुलेन्स के आने तक वे वही पर भी रहे  थे और जैसे ही 108 एम्बुलेश मौके पर पहुँची तो फायर मैन रविन्द्र सिंह बिष्ट को 108 एम्बुलेन्स में उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

वही  दिनांक 28.08.2023 को हैडाखान जाने वाले सडक मार्ग पर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी स्कूटर से काठगोदाम को आ रहे थे ।

पौसोली के पास सड़क मार्ग पर स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण स्कूटी पर बैठे दोनों सवार रोड से नीचे गिर गये थे।

मौके पर मौजूद श्री रोहित भट्ट पुत्र श्री प्रकाश चन्द्र भट्ट निवासी इन्द्रानगर थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल द्वारा अपने मोबाईल से देना चाहा परन्तु मोबाईल का सिग्नल न लगने के कारण सूचना का आदान प्रदान नही हो पा रहा था।

रोहित भट्ट उपरोक्त द्वारा लगातार प्रयास कर आखिर घटना की सूचना थाने पुलिस को दी गयी।

Ashok Kumar IPS
Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police
Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को  1 साल पूर्ण होने पर टिहरी जनपद के कई स्थानों में कांग्रेसजनो ने किया कैंडल मार्च, की ये मांग।

khabaruttrakhand

बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारण और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में इलाज की आधुनिक तकनीकों के उपयोग से अब बांझपन समस्या नहीं रहा और आईवीएफ तकनीक के माध्यम से इसका इलाज संभव है।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights