khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवर

ब्रेकिंग:-चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन हेतु SP उत्तरकाशी की अनूठी पहल,तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु मल्टीलिंग्वल मार्ग दर्शिकाएं की तैयार।

सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी।

*चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन हेतु SP उत्तरकाशी की अनूठी पहल,तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु मल्टीलिंग्वल मार्ग दर्शिकाएं की तैयार*
*श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चारधाम हेल्पलाईन नम्बर किया जारी।*

चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है, जनपद उत्तरकाशी चारधाम यात्रा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पावन स्थल है, यहां पर चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव मां यमुना की उद्गम स्थली श्री यमुनोत्री धाम एवं गंगा जी का उद्गम स्थल श्री गंगोत्री धाम स्थित हैं।

प्रतिवर्ष लाखों की तादाद मे श्रृद्धालु यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा पर आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा-2023 के सुगम व बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक अनुठी पहल की शुरुआत करते हुये चारधाम यात्रा पर बाहरी प्रान्तो से आने वाले श्रृद्धालुओं/तार्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न भाषाओं जैसे-हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती आदि में यातायात साईन बोर्ड व मार्ग दर्शिकायें तैयार की गयी है साथ ही तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चारधाम हेल्पलाइन नम्बर 7455939993 भी जारी किया गया।

आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में इन साईन बोर्ड/ मार्ग दर्शिकाओं एवं चारधाम हेल्पलाइन नम्बर का उद्धघाटन किया गया।
एस०पी० ने जानकारी देते हुए बताया गया कि गत वर्षो की यात्रा से सबक लेते हुये धामों पर बाहरी प्रान्तों से पधारनें वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत इस बार उत्तरकशी पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है, ये मल्टीलिंग्वल साईन बोर्ड व मार्गदर्शिकायें श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर मुख्य-2 स्थानों पर लगाये जायेंगे । तीर्थयात्रियों हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बर 7455939993 चौबीस घण्टे चालू रहेगा,इस नम्बर पर तीर्थ यात्री यात्रा से सम्बन्धित समस्याओं व पुलिस सहायता ले सकेंगे।

चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, अनुज कुमार द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के सुगम एवं सरल संचालन में तथा तीर्थयात्रियों का बहुत अच्छे तरीके से मार्गदर्शन करने में एस०पी० की यह पहल बेहद हेल्पफुल होगी, चारधाम यात्रा-2023 हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में हमारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, इस बार सभी तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को एक बेहतर एवं सुखद यात्रा का अनुभव मिलेग

Related posts

यहाँ पहुँच जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, पटल सहायकों के कार्यों, तहसील क्षेत्रांतर्गत स्टाफ, वाहन, पटवारी चौकी, पटवारी क्षेत्र, तहसील कोर्ट में लंबित वाद, आपदा क्षति के तहत वितरित धनराशि, ऑनलाइन आरसी, लंबित मजिस्ट्रियल जांच आदि की ली जानकारी, लंबित वादों के निस्तारिकरण के लिए दिए ये निर्देश।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण Breaking:-उत्तराखंड के इस जनपद में व्यापारिक प्रतिष्ठान तोड़े जाने पर व्यापारियों ने लगाए कई आरोप, किया गया पुतला दहन भी।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड सरकार 100 दिन चले अढ़ाई कोस । उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का 100 दिन का कार्यकाल का जश्न मनाना मात्र एक दिखावा, राकेश राणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights