khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां होगी 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों की दौड़।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों की होगी दौड़। मारुती साह

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी जनपद में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।

कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शिवरचण द्विवेदी की अध्यक्षता में 15 अगस्त को 77वां स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 7 बजे विद्यार्थियों द्वारा मल्लीताल फ्लैट से तल्लीलात गॉधी चौक तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी, प्रातः 09 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तथा 9ः30 बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया जोयगा।

तत्पश्चात् हनुमान गढ़ी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। स्वतन्त्रता दिवस पर 10 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर श्रद्धा सुमन व माल्यापर्ण किया जायेगा।

सायं 3 बजे से 4 बजे तक फ्लैट्स में एनसीसी/आर्मी/नेवल/स्काउट/एअर विंग सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों को 14 व 15 अगस्त को एलईडी बल्बों की मालाओं से प्रकाशमान किया जायेगा।

वहीँ ब15 अगस्त को मदिरा की सभी प्रकार की दुकाने बन्द रहेंगी।

उन्होंने शिक्षा, खेल, नगर पालिका, वन विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को स्वतन्त्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिये।
इस स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह के सौजन्य से नैनीताल नगर के स्थानीय लोंगो द्वारा जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक उनकी दौड़ का आयोजन प्रातः 07 बजे किया जायेगा जिसमें जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, कोषाधिकारी स्मिता जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नागेन्द्र बर्त्वाल, विद्युत अधिकारी एसके सहगल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, एनएनसी, नेवी, एडवोकेट ज्याति प्रकाश, व्यापार मण्डल के वेद साह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Tehri News: दुःखद :टिहरी के भिलंगना रेंज में गुलदार ने मासूम को बनाया अपना निवाला, घर मे मचा कोहराम।

khabaruttrakhand

राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट ने ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर।

khabaruttrakhand

Election 2024: कभी थी धमक…अब स्थिति ऐसी अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी नहीं, आज हाशिये पर Uttarakhand क्रांति दल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights