khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग कार्यवाही:-जिलाधिकारी टिहरी द्वारा इस अधिकारी को घोर लापरवाही के चलते किया निलंबित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम को राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल की आख्यानुसार लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जीतराम द्वारा राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, मदिरापान कर कार्यालय में उपस्थित होने तथा अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, जीतराम को बार-बार पुनरावृत्ति किये जाने पर उ. राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निलम्बित किया गया है।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड की बदहाल सड़कों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मोहान चेक पोस्ट पर अपने समर्थकों के साथ बैठे

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- सेवन प्लस वन (7+1) अभियान से होगा डेंगू पर कंट्रोल,जाने खास बाते।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-वनों की आग को बचाने के लिए महिला समूह द्वारा पिरूल को किया जा रहा एकत्र।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights