khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनपिथोरागढ़राजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

अजब/गजब:- सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर मुन्ना भाई होने का संदेह, जांच के आदेश।

अजब/गजब:- सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर मुन्ना भाई होने का संदेह, जांच के आदेश।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक अजब गजब खबर सामने आ रही है।

आप शायद मुन्नाभाई एमबीबीस वाली फिल्म तो शायद भूले नही होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ऐसा ही कुछ मामला पिथौरागढ़ जनपद के है जहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर मुन्नाभाई होने के संदेह की खबर है।
यह भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि इस शिकायत पर इस डॉक्टर की जांच कराने का निर्णय चिकित्सा शिक्षा विभाग ने लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिल रही रिपोर्ट जिसमे की स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उक्त डॉक्टर द्वारा वर्ष 2010 में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया गया था और वर्ष 2017 में इंटर्नशिप के बाद उसे स्थायी डॉक्टर के रूप में तैनाती मिली थी।

वह तब से अबतक विभन्न अस्पतालों में अपने सेवाएं दे रहा है।
वही इस मामले चिकित्सा शिक्षा निदेशक के बयान के अनुसार डॉक्टर द्वारा एमबीबीएस छात्र के रूप में लिए गए बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन फार्म पर लगाये गए फिंगरप्रिंट एवं परीक्षा के समय जो फिंगरप्रिंट लगाए गए थे उन सभी की फॉरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए गए है।

वही अब जांच के बाद ही साबित हो पायेगा की डॉक्टर पर लगाये गए आरोपी कितने सही साबित होते है।

 

Related posts

“बढ़ते अपराध के खिलाफ Congress का Rishikesh में प्रदर्शन, BJP सरकार का पुतला जलाया”

khabaruttrakhand

भाजपा सरकार की नीतियों से शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी की पहुंच से दूर — राकेश राणा।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक ‘हरेला‘ पर्व जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्साह से मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर जनसहभागिता के साथ वृहद् स्तर पर किया गया वृक्षारोपण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights