khabaruttrakhand
अपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीबागेश्वरमनी (money)यू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविदेश ब्रेकिंगविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

ब्रेकिंग:-प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी रोनद रमोली के ग्राम पंचायत बागी के भैरव धाम में पांडव लीला एवं भैरव नृत्य कार्यक्रम का हवन यज्ञ के साथ समापन।

भैरव धाम में विशाल हवन यज्ञ के साथ पांडव लीला का समापन।

प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी रोनद रमोली के ग्राम पंचायत बागी के भैरव धाम में विगत एक सप्ताह से चल रहे पांडव लीला एवं भैरव नृत्य कार्यक्रम का आज विशाल हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया।

समापन समारोह कालरात्रि में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा का लीला समिति और ग्राम सभा के प्रतिनिधियों द्वारा बैच अलंकरण माल्यार्पण व श्याम पटा के साथ स्वागत किया ।

इस अवसर पर राकेश राणा ने कहा कि जो समाज में परंपराएं सांस्कृतिक विरासतें हैं यह सब एक दिन की उपलब्धि नहीं है यह सनातन धर्म में हजारों वर्ष पुरानी विरासत और परंपराएं हैं हम सब आने वाली पीढ़ी को 21वीं सदी के सभी सुख सुविधाओं के साथ अपनि संस्कृति रीति रिवाज परंपरा और सामाजिक मान मर्यादाओं का अक्षर का पालन करना चाहिए जिससे हमारा समाज ठीक दिशा में आगे प्रगति कर सके

कार्यक्रम में पूरी रात भर क्षेत्र के लोगों के द्वारा पांडव लीला का आनंद लिया गया लीला समिति के अध्यक्ष अकबर सिंह बाग्याल दिनेश राणा फतेह सिंह बाग्याल चंद्रभान सिंह बाग्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत समान किया ।

उपरोक्त कार्यक्रम में लंबगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा पत्रकार केशव रावत लाखी सिंह रावत मनभावन बाग्याल तेजपाल बाग्याल रमेश बाग्याल गंगा प्रसाद सुखदेव बाग्याल राजेंद्र राणा मदन मोहन उनियाल त्रिलोक सिंह बगियाल दरवेश बाग्याल दीपक बाग्याल शूरवीर सिंह बाग्याल सबल सिंह राणा गैणा सिंह बगियाल प्रकाश रमोला, जयप्रकाश राणा और बाजीगर टीम के साथ गिरीश चौडीयाटा सहित हजारों की संख्या में महिलाएं बुजुर्ग नौजवान और बच्चे शामिल थे।

Related posts

यहाँ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यों की डिविजनवार भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से एम्स में सुरक्षा गार्डों से जुड़ा मामला, जाने क्या कहा ऐम्स प्रशासन ने।

khabaruttrakhand

Akhilesh का BJP पर हमला: बोले- Kejriwal की गिरफ्तारी ने कराई फजीहत, कई देशों में इसके विरोध में उठ रही आवाज

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights