khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष बनी यह महिला अधिकारी, जाने किसको मिली यह जिम्मेदारी।

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष बनी यह महिला अधिकारी, जाने किसको मिली यह जिम्मेदारी।

रेलवे बोर्ड को नया नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गया है, यह जिम्मदारी इस बार एक महिला अधिकारी को दिया गया है और यह महिला अधिकारी रेलवे बोर्ड की पहली महिला नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी होंगी।
उन महिला अधिकारी का नाम है जया वर्मा सिन्हा जिन्हें रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

बताते चलें कि वह रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष बन रही है।
मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकरी के अनुसार यह जानकारी साझा हो रही है, वही यह महिला अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी।

मिल रही जानकरी के अनुसार
जया वर्मा सिन्हा एक आईआरटीएस यानी कि रेलवे यातायात अधिकारी हैं वही वह वर्तमान समय में रेलवे बोर्ड में सदस्य ,संचालन और व्यवसाय विकास के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने उनके नाम की घोषणा एक बयान के रूप में साझा किया है।
वहीं जया वर्मा सिन्हा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास), को
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।

बताया जा रहा है कि जया वर्मा शर्मा रेलवे बोर्ड के शीर्ष वेतनमान में 01.09.2023 को या उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उसकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक रहेंगी ।
यह 01.10.2023 से 31.08.2024 तक पद पर उसकी पुनः नियुक्ति की अवधि के लिए सामान्य नियम और शर्तों पर , या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, ”यह आदेश पत्र में कहा जा रहा है।
लिहाजा एक बड़े परिवर्तन के तहत इस बार रेलवे बोर्ड की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी को दी जा रही है।

Related posts

Uttar Pradesh: रामपुर में नदवी को उतारने से बढ़ेगी आजम खां और Akhilesh में रार, मनाने के लिए शिवपाल जाएंगे सीतापुर जेल

cradmin

वन एवं चिकित्सा मंत्री ने किया 3K जैविक आउटलेट का उद्घाटन, महिला समूहों को आकर्षक पैकेजिंग के साथ जैविक उत्पादों के विपणन के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी : युवा महिलाओं में स्तन कैंसर– 2025 प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल कैंसर बढ़ाने का कारक: प्रो. मीनू सिंह।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights