khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-कुनेथा-निरालीधार मोटर मार्ग पर स्थान पालकोट के पास हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु समिति गठित।जाने इस खबर में।

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) दिनांक 29 अगस्त, 2023 को लगभग 17ः00 बजे कुनेथा-निरालीधार मोटर मार्ग पर स्थान पालकोट के पास हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा समिति गठित की गई है।

समिति में उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी/जाखणीधार/टिहरी को अध्यक्ष तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी टिहरी गढवाल एवं अधिशासी अभियान्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड-बौराड़ी नई टिहरी को सदस्य नामित कर जांच आख्या 21 सितम्बर, 2023 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने बताया कि कुनेथा-निरालीधार मोटर मार्ग पर स्थान पालकोट के पास वाहन संख्या UK-09-TA-0071 दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 02 यात्रियों की मृत्यु तथा 01 व्यक्ति घायल होना संसूचित है।

उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, तो वह परगना मजिस्ट्रेट टिहरी के कार्यालय में 20 सितम्बर, 2023 तक किसी भी कार्य दिवस को उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता अथवा डाक द्वारा प्रेषित कर सकता है।

Related posts

जनपद मुख्यालय के प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत भव्य कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

नैनबाग तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

एक्सीडेंट अपडेट:-टिहरी क्षेत्र में हुई मैक्स दुर्घटना में अब तक 3 कि मौत, एक दर्जन से अधिक थे सवार, देखें सूची।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights