khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक- 04 अक्टुबर 2023 को भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० घुमेटिधार में कार्यक्रम आयोजित।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गड़वाल*

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक- 04 अक्टुबर 2023 को भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० घुमेटिधार में आपदा संबंधी/ त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित कुल 188 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबन्धन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-
उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के सम्पर्क नम्बरों/टोल फ्री नम्बर की जानकारी सहित विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।

प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता चौहान जी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

Related posts

Uttarakhand: अब आठ विभागों की 41 सेवाएं अधिकार सेवा के दायरे में आती हैं, जानें कितनी समय सीमा निर्धारित की गई

cradmin

सरस मेले में वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न।‘

khabaruttrakhand

CDS Bipin Rawat: देश के प्रथम CDS जनरल Bipin Rawat की आज दूसरी पुण्यतिथि, समर्पित रही परमार्थ निकेतन की गंगा आरती

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights