khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गड़वाल*

जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 25 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० घंडियालधार नैलचामी* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 85 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोल फ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह चौहान एवं अध्यापक हीरामणि भट्ट द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया एम्स ऋषिकेश में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Chamoli: CM Dhami गोपेश्वर में करेंगे आज रोड शो…प्रदर्शन कर रहे Congress कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights