khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नौगांव स्थित होटल में देर रात्रि को लगी आग।

नौगांव स्थित होटल में देर रात्रि को लगी आग, पुलिस व फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया आग पर काबू।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

गत रात्रि करीब 24:00 बजे *112 पर नौगांव बाजार स्थित एक होटल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

वहीँ सूचना पर *फायर स्टेशन बड़कोट, फायर यूनिट नौगांव एवं चौकी नौगांव पुलिस* को सूचित किया गया, पुलिस एवं फायर की टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

अग्नि भयानक होने के कारण रेस्क्यू हेतु *फायर यूनिट पुरोला की टीम* को भी मौके पर बुलाया गया।

सभी टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग विपिन कुमार के तीन मंजिला रेस्टोरेंट एवं बैकरी की दुकान में लगी थी,* घटनास्थल पर 02 सिलेंडरों के फटने से आग तेजी से फैल रही थी, फायर की टीम द्वारा बाकी के 04 सिलेंडरों को अंदर से बाहर निकाला गया और आग पर पूर्णत काबू पाया गया।

अग्नि से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। संभवत आग शॉर्ट सर्किट से लगनी बताया जा रहा है, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित आईटीआई हेतु ग्राम फैगुल में भूमि का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Haldwani हंगामे के मास्टरमाइंड अब बोलेंगे, Abdul Malik को चार दिन की पुलिस हिरासत में रखा- सवालों की सूची भी तैयार

cradmin

यहां स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के पुलिस अधिकारियों ने दिये टिप्स।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights