khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आरोप:-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर – दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं इस विकासखंडवासी

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं थौलधार विकासखंडवासी।
जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार की जनता पिछले एक माह से जन्म मृत्यु प्रमाण बनाने को लेकर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार की आईडी बंद होने के कारण ये समस्या उत्पन्न हुई है, परंतु एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु बनाए गए सीआरएस पोर्टल के अधिकारियों के कान में जूं भी नहीं रेंग रहे।

आईडी को रीसेट करने के लिए कई बार गुहार लगाई गई , परंतु अभी तक परिणाम शून्य है।

आलम यह है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन का जवाब तक नहीं दे रहे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत थौलधार श्री प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि समस्या का समाधान राज्य स्तर से होना है लिहाजा समस्या से संबंधित अधिकारी को यथा समय सूचित किया जा चुका है परंतु अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

प्रधान संगठन टिहरी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी अंधेरगर्दी आज तक नहीं देखी।

खासकर विकासखंड थौलधार में नियमों की कुछ ज्यादा ही अनदेखी की जाती रही है।

जिससे स्थानीय जनता खासी परेशान हैं।

जिलाध्यक्ष  राणा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आलम यह है कि लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ही नहीं कर पा रहे, प्रमाण पत्र बनना तो दूर की बात है।

जिलाध्यक्ष  राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला मुख्यालय में धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

प्रधान संगठन ने इसको लेकर कड़ा विरोध किया है, इस दौरान प्रधान संगठन के गब्बर सिंह राणा, संदीप रावत, बुद्धि आर्य, दीवान पड़ियार, मुकेश बनाली, मोहन डोभाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली से कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव संभव कैंसर जनजागरुकता माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. अमित सहरावत की राय।

khabaruttrakhand

आजीवन ज्ञान का उजियारा फैलाने के बाद ऋषिकेश के जाने माने शिक्षाविद रहे एक अध्यापक ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की कि वह मरकर भी अमर हो गए।

khabaruttrakhand

खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलों का शुभारम्भ 19 नवम्बर को बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी से किया जायेगा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights